फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन हुआ तो लेखपाल होंगे जिम्मेदार, तालाबों को कराएं कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

तहसीलदार निधि भारद्वाज और नायब तहसीलदार राकेशचंद्रा ने मंगलवार को तहसील सभागार में सादाबाद तहसील के सभी लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों के साथ बैठक की। इसमें तहसीलदार ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अब मिट्टी का अवैध खनन किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा, अगर कहीं अवैध खनन होता हुआ मिला तो उस क्षेत्र के लेखपाल की जवाबदेही तय की जाएगी और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी जाएगी। उन्होंने तालाबों को जल्द कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए।
तहसीलदार ने कहा कि अवैध खनन करने वाले लोग धरती का सीना चीरकर उसे बंजर बनाने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों के मंसूबे कभी सफल नहीं होने दिए जाएंगे। अवैध खनन में लिप्त लोगों को चिह्नित किया जाना भी शुरू कर दिया गया है, जल्द ही इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तालाब कब्जा मुक्त अभियान भी तहसील क्षेत्र में शुरू कर दिया गया है, लिहाजा सभी लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में स्थित तालाबों की रिपोर्ट दें, तालाबों पर यह देख लें कि कहीं उन पर अवैध कब्जे तो नहीं हैं, यदि अवैध कब्जे हैं तो उनको अवैध कब्जों से मुक्त कराकर कब्जाधारियों पर कठोर कार्रवाई करें। लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में स्थित खेल के मैदानों को अवैध कब्जों से मुक्त कराएं, अगर कहीं समस्या है तो उन्हें अवगत कराएं।
विज्ञापन

तहसीलदार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी लेखपाल खसरे को ऑनलाइन कराने का काम भी शुरू कर दें। सभी लेखपाल अपनी कार्यवाही से नायब तहसीलदार को अवगत कराएंगे। इस दौरान लेखपालों ने नक्शे पुराने होने आदि की समस्या भी रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें