फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मृतका के पति ने दी तहरीर, सीएमओ को भेजी जांच रिपोर्ट, डिलीवरी के बाद हुई थी प्रसूता की मौत

Thu, 30 Mar 2023 08:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद हुई प्रसूता की मौत के मामले में मृतका के पति ने तहरीर दे दी है। साथ ही मामले की जांच रिपोट हाथरस सीएमओ को भेज दी गई है।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद कस्बा के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद हुई प्रसूता की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतका के पति ने हॉस्पिटल लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मेडिकल जांच रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजी गई है।

विज्ञापन


नगला गरीबा निवासी गौरव गौतम ने बताया कि पत्नी डौली गौतम को प्रसव पीड़ा होने के बाद वह 27 मार्च को करीब 6:00 कस्बे के एक निजी अस्पताल में लेकर आया था। महिला डॉक्टर ने देखभाल कर उसकी पत्नी को भर्ती कर लिया और आश्वासन दिया कि डिलीवरी सामान्य रूप से हो जाएगी। पत्नी का उपचार शुरू हो गया। हॉस्पिटल प्रशासन ने बिना किसी सूचना के डौली का ऑपरेशन कर दिया।

  28 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे पत्नी ने पुत्री को जन्म दिया। काफी मिन्नतें करने और कहने के बाद भी हॉस्पिटल प्रशासन ने परिवार के किसी भी सदस्य को पत्नी से नहीं मिलने दिया। 29 मार्च की रात करीब 2 बजे हॉस्पिटल प्रशासन ने एंबुलेंस बुलाकर पत्नी को आगरा भेजने की तैयारी की। पत्नी का शरीर नीला पड़ा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। आगरा में एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने एंबुलेंस में ही पत्नी को मृत घोषित कर दिया। यह भी जानकारी दी थी कि महिला की मौत कई घंटे पहले हो चुकी है। इसके बाद पत्नी का पोस्टमार्टम कराया गया। 
विज्ञापन


 गौरव गौतम का आरोप है कि उसकी पत्नी डौली गौतम की मौत हॉस्पिटल प्रशासन की लापरवाही और कमी के कारण हुई है। इसलिए हॉस्पिटल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी ने बताया है कि इस मामले में तहरीर मिल गई है। जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई हैं। जांच के बाद ही मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें