फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बस ने बाइक में मारी तेज टक्कर, पति की मौत, पत्नी-बेटी घायल

Sat, 14 Oct 2023 10:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बाइक सवार युवक अपनी पत्नी और बेटी को लेकर ससुराल से हाथरस जिले में सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव झगरार के लिए निकले। रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई और पत्नी-बेटी घायल हो गईं।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराल से घर वापस लौट रहे बाइक सवार दंपती रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पचोखरा पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक बस को मौके पर खड़ा छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


हाथरस जिले में सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव झगरार निवासी 25 वर्षीय विष्णु 13 अक्तूबर की सुबह अपनी ससुराल पचोखरा क्षेत्र के गांव गालिब आया था। रात 9 बजे वह पत्नी आरती व बेटी 2 वर्षीय आरुषि को लेकर बाइक से घर वापस लौट रहा था। वह अभी कोटकी के पास प्रकाश ढाबा के सामने पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रही कासगंज डिपो की रोडवेज बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। 

हादसे में बाइक सवार विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी व पुत्री घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घायल मां-बेटी को उपचार के लिए आगरा भिजवाया। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता प्रेमपाल सिंह ने अज्ञात बस चालक के विरुद्ध दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष शिवभान राजावत का कहना है कि हादसे में एक की मौत हुई है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें