फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नवविवाहिता की मौत पर मध्य प्रदेश पुलिस आई हरकत में, पति व रिटायर्ड जज सास पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 16 May 2026 11:47 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

त्विसा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के कटारा हिल्स निवासी समर्थ सिंह से की थी। समर्थ अधिवक्ता हैं और उनकी मां रिटायर्ड जज। 12 मई की रात त्विशा की मौत हो गई। शव पर गले, कान व चेहरे पर चोट के निशान था। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में नवविवाहिता की मौत के मामले में परिजनों के धरना देने के बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें महिला की रिटायर्ड जज सास व पति को नामजद किया गया है। 12 मई की रात को महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

विज्ञापन


हाथरस शहर की बिछुआ गली निवासी नवनिधि शर्मा ने बेटी त्विसा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के कटारा हिल्स निवासी समर्थ सिंह से की थी। समर्थ अधिवक्ता हैं और उनकी मां रिटायर्ड जज। नवनिधि के अनुसार 12 मई की रात को उन्हें सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई। वह 13 मई की सुबह भोपाल एम्स पहुंचे तो वहां पोस्मार्टम हाउस में शव रखा था।

शव पर गले, कान व चेहरे पर चोट के निशान था। नवनिधि व उनकी पत्नी ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन भोपाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। परेशान परिवार भोपाल में महिला थाने के बाहर धरने पर बैठ गया था। बृहस्पतिवार को परिजन कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, जिसके बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन


त्विसा के हाथरस निवासी फूफा मनोज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को समर्थ व उसकी मां गिरीबाला सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वे सभी अभी भोपाल में ही हैं और त्विसा को न्याय दिलाने के लिए न्यायिक प्रक्रिया में लगे हैं। भोपाल में ही मायके वालों ने त्विसा का अंतिम संस्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें