फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में बिखरेगी बसंती छटा, धार्मिक कार्यक्रम होंगे

Fri, 12 Feb 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बसंत पंचमी के साथ शुक्रवार से ऋतु परिवर्तन हो जाएगा। बसंत पंचमी का यह त्योहार उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। मंदिरों में बसंती शृंगारों की छटा बिखरेगी तो स्कूलों में भी कार्यक्रमों की धूम रहेगी। बसंत पंचमी के दिन विद्यादायिनी मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था, इसलिए इस दिन पढ़ने वाले बच्चों के हाथों से पूजन कराने से उन्हें मां सरस्वती की कृपा मिलती है। इस दिन स्कूलों में सरस्वती पूजन के लिए विशेष आयोजन किए जाते हैं। 
विज्ञापन

कहते हैं कि बृज मंडल में होली महोत्सव की शुरुआत इसी दिन से हो जाती है। इस दिन दहन स्थलों पर पूजा-अर्चना के साथ होलिका विराजमान की जाती हैं। शहर में भी यह परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक बसंत पंचमी पर आखिरी बार भगवान को केसर का भोग लगाया जाता है, क्योंकि इस दिन के बाद मौसम में गर्माहट बढ़ने लगती और गर्म तासीर के केसर का प्रयोग बंद हो जाता है। 
मंदिरों में रहेगी कार्यक्रमों की धूमबसंत पंचमी के मौके पर शहर के मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे। कहीं फूलबंगला की छटा बिखरेगी तो कहीं छप्पन भोग के शृंगार होंगे। प्रसाद वितरण की भी धूम रहेगी। मंदिरों में गुरुवार को दिन भर इसके लिए तैयारियां चलती रहीं। भजन-कीर्तन की भी धूम रहेगी। 
विज्ञापन


ये है बसंत पंचमी की धार्मिक मान्यताधार्मिक विद्वान आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज का कहना है कि बसंत पंचमी के दिन बसंती वस्त्र पहनने और बसंती खाद्य पदार्थों के सेवन का विशेष महत्व होता है। भगवान को भी बसंती खाद्य पदार्थों का भोग लगाना चाहिए और सरसों के बसंती फूलों से भगवान का पूजन करना चाहिए। पढ़ने वाले बच्चों से सरस्वती का पूजन जरूर कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें