फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश

Fri, 12 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। जिले के नोडल अफसर एवं प्रमुख सचिव आरईएस डॉ. प्रभात कुमार गुरुवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट में अफसरों का दरबार लगाया। विकास, निर्माण एवं राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय कार्ययोजनाओं को समय से पूरा करने के बारे में अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वह लीक से हटकर इनोवेटिव आइडिया अपनाकर जनहित के कार्यों को अंजाम दें। बैठक में राजकीय निर्माण निगम तथा सेतु निगम के अभियंताओं की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव ने उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित करने के डीएम को निर्देश दिए। दो मॉडल स्कूलों का निर्माण पूरा नहीं करने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए।प्रमुख सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वाणिज्य कर, स्टांप रजिस्ट्रेशन, बैंक, आबकारी, विद्युत, नगर निकाय विभागों में कर वसूली नहीं पाये जाने पर नाराजगी जताई। शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने की हिदायत अधिकारियों को दी। उन्होंने दस बडे़ बकाएदारों की सूची बनाकर उनसे वसूली को सख्त कार्रवाई करने के बारे में विभागीय अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पोषण मिशन आदि कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान अतिकुपोषित बच्चों की समस्या के मुख्य कारणों और समाधान के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने के लिए युवा चिकित्सकों को जिम्मेदारी देने के बारे में सीएमओ को निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने जिले में डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत जिले में चयनित लोहिया ग्रामों में अवस्थापना सुविधाओं और लाभार्थीपरक कार्यक्रमों की कार्यप्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नोडल अफसर नियमित रूप से चयनित लोहिया ग्रामों का भ्रमण करके कमियों को समय से दुरुस्त कराएं।डीएम ने बैठक में डीआईओएस द्वारा मॉडल स्कूल सीस्ता तथा टुकसान के भवन निर्माण का पूरा पैसा दिए जाने के बावजूद सी एंड डीएस द्वारा निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं किए जाने की जानकारी मिलने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और सी एंड डीएस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीआईओएस को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह, एसडीएम केहरी सिंह, एनपी पांडेय, केपी सिंह तोमर, वैभव मिश्रा, पीडी चंद्रशेखर शुक्ला, डीडीओ मंजू श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें