फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बारिश से गिरा कच्चा मकान, चार साल के बच्चे समेत तीन घायल

Fri, 20 Sep 2024 05:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बारिश का कहर जारी है। सहपऊ के गांव गढ़ी चिंता में एक मकान गिर गया। जिससे तीन लोग घायल हो गए।  अब पूरा परिवार खुले आसमान में रहने के लिए मजबूर हो गया है। 
विज्ञापन
गिरे हुए कच्चे मकान के समाने खड़ा तेजवीर एवं उसका परिवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजदूर का कच्चा मकान बारिश से गिर गया। जिससे उसकी पत्नी, पुत्री और उसका चार वर्षीय पुत्र घायल हो गए। मकान गिरने से परिवार को रहने की भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव गढ़ी चिंता का निवासी तेजवीर दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। 17 सितंबर शाम को हुई बारिश से तेजवीर का कच्चा मकान गिर पड़ा । मकान गिरने से उसकी पत्नी ममता देवी, 19 वर्षीय पुत्री प्रेमलता एवं उसका चार वर्षीय पुत्र देवदत्त घायल हो गए। 

जिस दिन मकान गिरा, तेजवीर दिल्ली में था। तेजवीर का कहना है कि बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह से  परिवार की गुजर-बसर कर रहा था। मकान गिरने से मकान बनाने की समस्या खड़ी हो गई है। अब उसका परिवार खुले आसमान में रहने के लिए मजबूर हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें