सिकंदराराऊ की ग्राम पंचायत अरनोट में संचालित संविलियन विद्यालय में सोमवार को जिलाधिकारी राहुल पांडेय पहुंच गए। यहां उन्होंने कक्षा दो व तीन के विद्यार्थियों से हिंदी की किताब पढ़वाई।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से विद्यालय में कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में पत्रावली तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य से परिसर में सफाई रखने के निर्देश दिए। अरनोट में अंत्येष्टि स्थल तक चकमार्ग पर मनरेगा द्वारा कराए जा रहे मिट्टी कार्य का निरीक्षण किया। मीरपुर में जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों को देखा।