फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में अचानक टूट कर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में अचानक टूट कर गिरा हाईटेंशन विद्युत लाइन तार, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन

गांधी जंयती के दौरान हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर के प्राइमरी स्कूल में हुई घटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर के प्राइमरी स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक से हाईटेशन लाइन का तार स्कूल परिसर में टूट कर गिर गया। गनीमत रही कि इस तार की चपेट में कोई नहीं आया। कई घंटे बाद पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तार को हटाया।
बुधवार को हाथरस जंक्शन के निकट स्थित गांव रामपुर के प्राथमिक विद्यालय में गांधी जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। यहां पर स्कूल के बच्चों, शिक्षकों के अलावा गांव के काफी लोगों की भीड़ थी। गांधी जयंती मनाते समय स्कूल में ऊपर से गुजर रही हाईटेशन लाइन का तार टूटकर लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देख स्कूल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों में भगदड़ मच गई। लेकिन यह अच्छा रहा कि तार बच्चों से कुछ दूरी पर था, जिससे किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। ग्राम प्रधान ने इस बात की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। जिसके बिजली सप्लाई बंद हुई। सूचना के कई घंटे बाद पहुंचे कर्मचारियों ने तार को वहां से हटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें