फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी, बिजली कनेक्शन वालों को अब नहीं मिलेगा केरोसिन

विज्ञापन
विज्ञापन
एलपीजी, बिजली कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा केरोसिन
विज्ञापन

नए शासनादेश के अनुसार राशन सामग्री की दुकानों का खुलने का समय भी बदला
एसडीएम ने ली राशन डीलरों की बैठक, अपात्र-पात्रों को चिन्हित करने के निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। तहसील सभागार में एसडीएम रामजी मिश्र ने सादाबाद और सहपऊ ब्लॉक के सभी राशन डीलरों की बैठक ली। उन्होंने अपात्र लोगों को सरकारी राशन सामग्री का लाभ नहीं दिए जाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अपात्रों को राशन सामग्री दी गई तो उनसे रिकवरी की जाएगी। जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में राशन डीलरों ने एसडीएम को बताया कि दो माह से पर्यवेक्षण अधिकारी नहीं आ रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि राशन डीलर बिना किसी दबाव के दुकान चलाएं। अगर कोई उनसे पैसे मांगे तो उनसे सीधे शिकायत करें। एसडीएम ने कहा कि राशन सामग्री निर्धारित स्थान पर ही वितरित होनी चाहिए। अपात्र लोगों को राशन नहीं दें। यदि कोई अपात्र राशन सामग्री ले रहा है तो उसकी जानकारी दें। पात्र अपात्र लोगों की पहचान करें और उन्हें चिन्हित करें। पूर्ति निरीक्षक यतीशचंद्र गुप्ता ने बताया कि आधार सीडिंग की समीक्षा की गई, जिन कार्ड धारकों के पास एलपीजी गैस, बिजली कनेक्शन हैं, उन्हें केरोसिन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

अपने रोस्टर के अनुसार सामग्री का गोदाम से उठान करेें। एक से चार तारीख तक एसडीएम द्वारा नामित ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और लेखपाल द्वारा खाद्यान्न का सत्यापन किया जाएगा। नए शासनादेश के अनुसार अब दुकान खुलने का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक होगा। वितरण के समय विक्रेता सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक दुकान खोल सकते हैं। इस दौरान ईपॉस मशीन चालू रहेगी। जो विक्रेता बीमार हैं, असहाय हैं, वह इस संबंध में अपना प्रतिनिधि भी नियुक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

नेटवर्क की समस्या का होगा समाधान
सादाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की काफी समस्या रहती थी। लिहाजा ईपॉस मशीनों को चला पाना राशनडीलरों के लिए संभव नहीं हो पा रहा था। इसलिए ऐसे राशन डीलरों की ई पॉस मशीनों मेें जीओ की फॉर जी सिम इंस्टॉल किए जाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक यतीशचंद्र गुप्ता ने बताया कि जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा, जिससे काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें