फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: यहां शाम ढलते ही गिर जाते हैं एटीएम के शटर

विज्ञापन
रात 10:05 बजे (आगरा रोड): शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में शामिल आगरा रोड स्थित एक्सिस बैंक की - फोटो : samvad
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बैंकिंग सुविधा देने के बैंकों के दावे रात के अंधेरे में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। डिजिटल लेनदेन और कैश डिपॉजिट मशीनों के दौर में भी शहर के कई प्रमुख निजी और सरकारी बैंकों की लापरवाही उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। शाम को बैंक शाखा बंद होते ही एटीएम पर भी ताले लटक जाते हैं।
विज्ञापन

इस समस्या की जमीनी हकीकत जानने के लिए शुक्रवार रात 10 से 11 बजे के बीच शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में पड़ताल की गई। इसमें चौंकाने वाले हालात सामने आए।

व्यापारियों और आम लोगों की बढ़ी परेशानी
एटीएम में नकदी जमा करने की सुविधा बंद होने से व्यापारियों की मुश्किल बढ़ गई है। दुकान बंद करने के बाद वे नकदी खाते में जमा नहीं कर पा रहे हैं। रुपये साथ रखने से सुरक्षा का खतरा भी है। वहीं, रात में मेडिकल इमरजेंसी या अन्य जरूरत पर लोगों को नकदी के लिए एक से दूसरे एटीएम भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गार्डों की कटौती से बंद हो रहे एटीएम
बैंक शाखाओं के साथ एटीएम बंद होने की वजह सुरक्षा गार्डों की कमी बताई जा रही है। सुरक्षा मानकों के तहत एटीएम को 24 घंटे चलाने के लिए तीन शिफ्टों में कम से कम तीन गार्ड तैनात होने चाहिए। सूत्रों के अनुसार, खर्च बचाने और स्टाफ की कमी के चलते बैंक शाखा बंद होते ही एटीएम का शटर गिरा देते हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

रात 10 से 11 बजे के बीच यूं दिखी बैंकों की लापरवाही
- रात 10:05 बजे (आगरा रोड): शहर के व्यस्त मार्गों में शामिल आगरा रोड स्थित एक्सिस बैंक की शाखा के बाहर सन्नाटा मिला। यहां शाखा के साथ एटीएम बूथ का शटर भी बंद था।
- रात 10:15 बजे (ब्रज वाला कुआं): शहर के हृदय स्थल ब्रज वाला कुआं स्थित केनरा बैंक की मुख्य शाखा पर एटीएम के दोनों शटर डाउन मिले। राहगीर और स्थानीय लोग नकदी के लिए मायूस होकर लौटते दिखे।
- रात 10:25 बजे (बैनीगंज बाजार): प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बैनीगंज बाजार स्थित यूनियन बैंक का एटीएम भी बंद मिला। बाजार बंद करने के बाद नकदी जमा कराने पहुंचे व्यापारी निराश होकर लौट गए।
- रात 10:40 बजे (अलीगढ़ रोड व मंडी समिति): अलीगढ़ रोड स्थित एक्सिस बैंक, एलआईसी भवन के नीचे स्थित केनरा बैंक और मंडी समिति परिसर स्थित एसबीआई शाखा के एटीएम के शटर भी गिरे मिले।
- रात 10:55 बजे (सिकंदराराऊ रोड): पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा के बाहर लगे एटीएम का शटर भी बंद मिला। इससे यात्रियों और स्थानीय निवासियों को परेशानी हुई।



इस तरह की स्थिति हमारे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसी लापरवाही हो रही है तो संबंधित बैंकों को कार्रवाई के लिए पत्र जारी करेंगे। उपभोक्ताओं को रात में भी एटीएम की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। - राजीव कुमार, अग्रणी बैंक प्रबंधक, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें