फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेंडू रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म को ऊंचा-लंबा करने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने मेंडू रेलवे स्टेशन के विकास की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत स्टेशन के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने के साथ लंबाई भी बढ़ाई जाएगी। प्लेटफॉर्म को मौजूदा मिड लेवल से हाई लेवल में परिवर्तित किया जाएगा।
विज्ञापन

अभी प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में परेशानी होती है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्लेटफॉर्म ऊंचा होने से ट्रेन के पायदान और प्लेटफॉर्म के बीच का अंतर कम होगा। वहीं लंबाई बढ़ने से अधिक लंबाई वाली ट्रेनों के ठहराव के दौरान यात्रियों को सुविधा मिलेगी। स्थानीय यात्री लंबे समय से प्लेटफॉर्म की ऊंचाई और लंबाई बढ़ाने की मांग कर रहे थे। पीआरओ इज्जतनगर मंडल सफदर हुसैन ने बताया कि यात्रियों की आवश्यकता के अनुसार निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें