फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

Wed, 25 Mar 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पावर ग्रिड का प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर और प्रीपेड कनेक्शनों के बारे में बढ़ती शिकायतों के बीच बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। खासकर उन उपभोक्ताओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिनकी बैलेंस रिचार्ज करने के बावजूद बिजली बहाल नहीं हो पा रही।
विज्ञापन



विद्युत विभाग के अनुसार कई बार तकनीकी कारणों या सर्वर पर दबाव के चलते रिचार्ज के बाद भी तुरंत बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाती। ऐसे मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए अब उपभोक्ता सीधे हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।



अधीक्षण अभियंता विद्युत अजीत कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि यदि रुपये जमा करने के दो घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती है, तो उपभोक्ता जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए कुल 11 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर समस्या का समाधान कराया जा सकता है।
विज्ञापन




उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन नंबर 9084728802 भी उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा कस्टमर केयर के अन्य नंबर 05623520911, 05623520912, 05623520914, 05623520901, 05623520903, 7849938535, 9910990719, 8890484343, 7017770537, 9457118971 पर भी सहायता ली जा सकती है।



इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने के बाद संबंधित टीम को तुरंत सूचना दी जाएगी और समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय-समय पर अपना बैलेंस चेक करते रहें और समस्या होने पर हेल्पलाइन का उपयोग करें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें