फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Expressway: मिढ़ावली का कट बंद होने से 11 किमी बढ़ी मदद की दूरी, कई बार हो चुकी खोलने की मांग

Thu, 05 Mar 2026 05:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद क्षेत्र के गांव मिढ़ावली से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के लिए निर्माण के समय कट बनाने का प्रावधान था, जिसे एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने के बाद बंद कर दिया गया। इस कारण जनपद से एंबुलेंस, पुलिस और अन्य राहत टीमें सीधे एक्सप्रेस-वे पर नहीं पहुंच पातीं।
विज्ञापन
गांव मिढ़ावली के निकट यमुना एक्सप्रेस वे पर पत्थर लगाकर बंद किया गया कट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले के अंतर्गत आने वाला यमुना एक्सप्रेसवे का हिस्सा मात्र तीन किलोमीटर लंबा है, लेकिन यहां तक मदद पहुंचाना काफी मुश्किल है, क्योंकि गांव के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे का कट बंद होने से आपातकालीन सेवाओं के लिए करीब 11 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना होता है।

विज्ञापन


सादाबाद क्षेत्र के गांव मिढ़ावली से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के लिए निर्माण के समय कट बनाने का प्रावधान था, जिसे एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने के बाद बंद कर दिया गया। इस कारण जनपद से एंबुलेंस, पुलिस और अन्य राहत टीमें सीधे एक्सप्रेस-वे पर नहीं पहुंच पातीं। स्थिति यह है कि सादाबाद से मात्र 17 किलोमीटर की दूरी तय कर मौके तक पहुंचा जा सकता है, लेकिन अब खंदौली कट से होकर लगभग 28 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।

इससे करीब 11 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जो आपात स्थिति में कीमती समय ले लेती है। मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे के दौरान भी राहत टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मिढ़ावली कट खुला होता तो मदद समय पर पहुंच सकती थी। जिले के अधिकारी भी सीधे एक्सप्रेस-वे पर पहुंचकर निरीक्षण नहीं कर पाते और उन्हें जनपद मथुरा के राया कट या जनपद आगरा के खंदौली से लंबा रास्ता अपनाना पड़ता है। परिवहन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में भी इस तीन किलोमीटर के मार्ग पर चलने वाले वाहनों की जांच न कर पाने की वजह यही बताई गई है।
विज्ञापन


कई बार की जा चुकी है कट खोलने की मांग
ग्राम प्रधान मिढ़ावली राजेश कुमार ने बताया कि गढ़ी हरिया के पास कट का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन उसे शुरू नहीं किया गया। ग्रामीणों की ओर से कई बार इसे खोलने की मांग की गई, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया कि मथुरा जनपद के बलदेव क्षेत्र के गांव सराय के पास कट की सुविधा दी गई है, लेकिन मिढ़ावली और आसपास के गांवों के लोगों को खंदौली होकर ही एक्सप्रेस-वे पर आना पड़ता है। उनका कहना है कि अगर कट खुला होता तो मदद पहुंचना आसान हो जाता।     

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें