फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तेज बारिश से फिर हुआ जलभराव, झेलीं दिक्कतें

Thu, 04 Sep 2025 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मोहनगंज में जल भराव।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
पिछले दो दिनों से बिगड़े मौसम के मिजाज में बुधवार को भी कोई बदलाव नहीं आया। दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही और दोपहर करीब तीन बजे फिर तेज बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से शहर में फिर जलभराव हो गया। प्रमुख रास्तों के अलावा सरकारी कार्यालयों के परिसर भी जलमग्न हो गए।लोगों को घुटनों तक पानी में होकर निकलना पड़ा।सोमवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार को जरूर थोड़ा थमा था। हालांकि मंगलवार को भी देर रात तक रिमझिम बारिश होती रही। बुधवार की सुबह से ही फिर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर तक कई बार रुक-रुककर बारिश हुई। दोपहर करीब तीन बजे एकाएक काली घटाएं घिर आईं। दिन में ही शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा। एकाएक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक तेज बारिश होती रही, जिससे हर तरफ जलभराव हो गया।
विज्ञापन

शहर के मोहनगंज, पंजाबी मार्केट, चामड़ गेट, किला गेट, जलेसर रोड, इगलास रोड, आगरा रोड, कंचन नगर, चूना वाला डंडा, श्रीनगर सहित कई प्रमुख इलाकों में जलभराव हो गया। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय, कोतवाली सदर और केंद्रीय विद्यालय परिसर में भी पानी भर गया। प्रमुख रास्तों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ इलाकों में फिर घरों और दुकानों में पानी भर गया। बारिश थमने के बाद यहां लोग पानी की निकासी करते नजर आए। देर शाम तक काले बादल छाए हुए थे और तेज बारिश के आसार बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें