फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: 25 दिन से धरने पर बैठे किसान, डाॅक्टरों की टीम ने किसानों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Sat, 29 Mar 2025 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए सर्किल रेट को लेकर किसान 25 दिन से धरना दे रहे हैं। डाॅक्टरों की टीम ने किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें हल्का बुखार, बीपी (घटा-बढ़ा हुआ), सर्दी, खांसी के लक्षण मिलने पर दवाएं दीं।
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए ग्राम उसरह रसूलपुर में 3 मार्च से धरना दे रहे किसानों का 28 मार्च को डाॅक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं क्षेत्र के निवासी धरने पर मौजूद रहे। अध्यक्षता अध्यक्षता प्रहलाद सिंह और संचालन सोबरन सिंह ने किया।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि जब तक सर्किल रेट नहीं बढ़ाया जाता, वह किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। हेड से टेल तक एक प्रोजेक्ट एक मुआवजा चाहिए। वहीं आज तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के धरनास्थल पर न पहुंचने पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया।

उधर टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. नरेश कुमार और डॉ. चोब सिंह ने धरना दे रहे रामपाल सिंह पूर्व प्रधान, बच्चू सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ भोली, कुशाल सिंह, हरिओम सिंह, जवाहरलाल, कृपाल सिंह, नेपाल सिंह, बहादुर सिंह, राजबहादुर सिंह आदि का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें हल्का बुखार, बीपी (घटा-बढ़ा हुआ), सर्दी, खांसी के लक्षण मिलने पर दवाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें