20 मार्च की शाम करीब पांच बजे भीकनपुर-बूढागांव मार्ग पर खुलावली मोड़ के पास एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मैक्स सवार 13 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह सभी सांकरा में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे।
छर्रा क्षेत्र के गांव खुलावली के मजरा नगला भीमसेन निवासी बंटी कुमार की मां पुष्पा देवी का 27 मार्च की रात निधन हो गया था। 28 मार्च को सांकरा में गंगा किनारे स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद गांव लौट रहे थे। बताते हैं कि खुलावली मोड़ के पास पहुंचते ही मैक्स गाड़ी का एक्सल टूट गया, जिससे वह पलट गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित निजी चिकित्सालय भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।
दो की मौत
दो घायलों कलियान सिंह और मुरारी को हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन कलियान सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मुरारी को परिवार वाले छर्रा के ही एक निजी अस्पताल ले गए थे जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
हादसे में 11 घायल
हादसे में नन्नू सिंह, सर्वेश, दिनेश, निहाल सिंह, दयाराम सिंह, गोवर्धन सिंह, बंटी कुमार, पप्पू सिंह, हरी सिंह, रश्मि देवी निवासीगण नगला भीमसेन और दयाराम निवासी नगला भीम जनपद कासगंज घायल हुए हैं।