फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हेड कांस्टेबल को तीन दिन में जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरपुर में हुई मारपीट और फायरिंग की घटना के बाद अब प्रधान पति के गनर हेड कांस्टेबल संतोष कुमार ने खुद की सुरक्षा को लेकर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें दूसरे पक्ष ने तीन दिन के अंदर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है, जबकि वे तो बीच-बचाव करा रहे थे। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



गनर संतोष कुमार का आरोप है कि शांति भंग में चालान होने पर वे भी सुरक्षा के मद्देनजर तहसील परिसर गए थे। यहां विपक्षी ने उन्हें तीन दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी। विपक्षी काफी संख्या में मौजूद थे। संतोष का कहना है कि अब उन्हें भी गांव में खतरा है। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक का कहना है कि प्रकरण में जांच की जा रही है। वहीं अब इनकी जगह दूसरे गनर की तैनाती की कार्यवाही की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात कर दी है, ताकि फिर कोई घटना न हो।



गौर हो कि रविवार सुबह प्रधान पति उमेश का गांव के ही हरिओम व राजू के परिवार से विवाद हो गया था। 400 गज के एक प्लॉट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। इसी प्लॉट पर कब्जे को लेकर शनिवार को भी दोनों परिवारों में झड़प हुई थी तथा इसके बाद रविवार को भी मारपीट और फायरिंग हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन




इसमें प्रधान पक्ष के लोग रायफल लेकर छत पर खड़े नजर आए थे। इसमें गनर हेड कांस्टेबल संतोष कुमार का भी स्टेन नग और कार्बाइन के साथ वीडियो है। इस मामले में पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी तथा दोनों ओर से पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें