कस्बा मुरसान में शुक्रवार की दूध पीकर सो रही ढाई माह की बच्ची के ऊपर खेलते हुए एक बच्चा बैठ गया। बच्चे को उठाने के बाद परिजनों ने जब बच्ची को हिलाया तो कोई हरकत नहीं हुई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बताते हैं कि कस्बा मुरसान निवासी आजाद खान के घर पर शुक्रवार की सुबह बच्चे खेल रहे थे। पास में ही उनकी ढाई माह की बेटी अल्फिया लेटी थी। मां ने दूध पिलाने के बाद बच्ची को चारपाई पर कपड़े में लपेटकर सुला दिया था। इस दौरान एक पांच साल का बच्चा खेलते हुए उस बच्ची के ऊपर बैठ गया। यह देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। बच्ची की मां ने बच्चे को उसके ऊपर से उठाने के बाद बच्ची को हिलाकर देखा तो उसने कोई हरकत नहीं की। बागला जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ.सूर्यप्रकाश का कहना है कि इमरजेंसी में बच्ची मृत अवस्था में लाई गई थी।