फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हौसला पोषण मिशन का आगाज

Tue, 26 Jul 2016 12:23 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
dm at the inaugration programe - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस। राज्य पोषण मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों में कुपोषण की रोकथाम के लिए सोमवार को डीएम ने गांव पहाड़पुर में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हौसला पोषण का शुभारंभ किया। डीएम के साथ इस मौके पर कई जिला स्तरीय अधिकारी थे।
विज्ञापन


डीएम अविनाशकृष्ण सिंह सोमवार की सुबह विकास खंड हाथरस के गांव पहाड़पुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्राइमरी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं और अतिकुपोषित बच्चों को भोजन बांटकर योजना का शुभारंभ किया।

उन्होंने हौसला पोषण को शासन की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को दैनिक रूप से निर्धारित मानक के अनुसार गर्म पका-पकाया भोजन दिया जाएगा और आयरन की गोलियां खिलाई जाएंगी। उन्हें स्वास्थ्य पोषण के बारे में चिकित्सकों से परामर्श भी दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि अति कुपोषित बच्चों को भी दैनिक रूप से निर्धारित मानक के अनुसार गर्म पका-पकाया भोजन खिलाने के अलावा उनकी वृद्धि की निगरानी, बच्चों की माताओं को स्वास्थ्य पोषण के बारे में परामर्श और टीकाकरण आदि की सेवाएं मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों के प्रधान, सदस्यों, प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं, मातृ समिति की महिला सदस्यों, समाजसेवी व्यक्तियों, संगठनों से सहयोग की अपील की।

डीएम ने एएनएम से जन्म से 42 दिन के नवजात शिशुओं की माताओं से घर जाकर छह बार काउंसलिंग के लिए संपर्क करने और बच्चों के टीकाकरण के बारे में पूछताछ की। जिला कार्यक्रम अधिकारी रामानंद गुप्ता ने बताया कि पहाड़पुर गांव में 24 गर्भवती महिलाएं एवं छह अतिकुपोषित बच्चों को हौसला पोषण योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह, डॉ. ऋचा मुक्तावत, डॉ. पावस ने सभी गर्भवती महिलाओं एवं अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें आयरन की गोलियां, ओआरएस पैकेट और चिकित्सकीय सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें