हाथरस : मृतक छात्र का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोचिंग से लौट रहे युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी दीपक (22 वर्ष) पुत्र बबलू कोचिंग से अपने घर लौट रहा था। वह सिटी रेलवे स्टेशन से होते हुए रेलवे लाइन के किनारे से गुजर रहा था। इस बीच वह कासगंज की ओर से आई मालगाड़ी की चपेट में आ गया और उसके चिथड़े उड़ गए।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए और परिवार में कोहराम मच गया। यहां पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।