फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सेना की अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हाथरस : अग्निपथ के विरोध में सादाबाद के छाबी मियां के बाग में प्रदर्शन करते हुए युवा। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

अग्निपथ के विरोध में देश भर में प्रदर्शन हो रहा है। बृहस्पतिवार को छाबी मियां बाग में भी युवाओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। कई थानों की पुलिस और अधिकारी छाबी मियां बाग पहुंच गए।
अधिकारियों ने युवाओं को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन काफी देर तक युवाओं का हंगामा, प्रदर्शन चलता रहा। दर्जनों युवाओं ने एसडीएम शिव सिंह को ज्ञापन सौंपकर पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से युवाओं ने बताया कि सरकार ने सेना भर्ती के लिए जो अग्निपथ योजना लागू की है, वह युवाओं के हित में नहीं है। इसलिए पुरानी भर्ती प्रक्रिया को बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन के बाद युवाओं को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। नई सेना भर्ती योजना को लेकर विधायक गुड्डू चौधरी ने बताया कि इससे युवाओं का भविष्य चौपट हो जाएगा। अस्थायी रूप से युवाओं को सेना में नौकरी देना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है। इसलिए पुरानी सेना भर्ती योजना को ही बहाल किया जाए। इसके अलावा विधायक ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें