फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
हेमंत कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पिछौंती के निकट शुक्रवार को बाइक सवार पिता-पुत्र को पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। मौके पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि युवक के साथ उसकी बाइक पर बैठे उसके पिता और दूसरी बाइक पर सवार दोनों लोगों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। युवक के शव को पंचनामा भरने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

हेमंत कुमार (24 वर्ष) पुत्र विजय सिंह निवासी चांदनपुरा शुक्रवार को नगला रति में अपनी रिश्तेदारी में पिता विजय सिंह के साथ बाइक से जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक पिछौंती के निकट पहुंची। वैसे ही हसायन की तरफ से आ रहे बाइक सवारों ने हेमंत की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। चारों घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। हेमंत को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें