न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन में हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई, जिससे वह जख्मी हो गया। यह हर्ष फायरिंग एक प्रत्याशी की जीत के जश्न में की जा रही थी। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
रविवार-सोमवार की रात को करीब डेढ़ बजे ग्राम पंचायत ऐंहन के मजरा श्याम नगरिया में सभी लोग अपने प्रत्याशी की जीत का जश्न मना रहे थे। इस दौरान वहां पर मौजूद युवकों ने खुशी में हर्ष फायरिंग कर दी, जिससे गोली वहां पर खड़े युवक को लग गई।
गोली लगने से युवक जख्मी हो गया। यह देख मौके पर भगदड़ मच गई और घायल को कुछ लोग शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। घायल युवक का उपचार जारी है।