फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मथुरा रोड पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव धातुरा खुर्द निवासी राजपाल सिंह का 25 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र उर्फ पंच बुधवार की रात को दाऊजी मंदिर दर्शन करने के लिए बाइक से जा रहा था। वह घर से करीब साढ़े नौ बजे दाऊजी के लिए निकला।
इस बीच मथुरा रोड पर कलेक्ट्रेट के निकट किसी वाहन ने पंच की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। यहां पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात को शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह पोस्टमार्टम गृह पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त धर्मेंद्र उर्फ पंच के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें