फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : माइक में करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हसायन क्षेत्र के गांव नगला दली में मस्जिद में अजान के दौरान माइक में आए करंट से युवक की मौत हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर गांव चले गए।
बृहस्पतिवार को कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला दली निवासी बुंदू खां का 24 साल का बेटा सलमान मस्जिद में अजान कर रहा था। अजान पूरी होने के बाद उसने माइक को हटाने के लिए उसे उठाया, जिससे उसे करंट लगा और वहीं बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर चले गए। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें