फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नाले में गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सीर के निकट सोमवार देर शाम एक युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। परिजन शव को अपने साथ ले गए। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सीर निवासी गोवर्धन कुशवाहा (35 वर्ष) पुत्र हरी सिंह कुशवाहा हलवाईगिरी का काम करता था। सोमवार देर शाम वह अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन

बताते हैं कि इसी दौरान उसे चक्कर आ गए और वह एआरटीओ कार्यालय के निकट नाले में गिर गया। इस पर वहां भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने उसे नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर उसके परिजन भी वहां पहुंच गए और शव को अपने साथ ले गए। गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें