फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रुदायन में बृहस्पतिवार की देर रात को 23 वर्षीय युवक ने छत के पंखे से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पंखे से उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
गांव रुदायन निवासी 23 वर्षीय रिषी उपाध्याय पुत्र स्व. महेंद्र उपाध्याय परिजनों के साथ खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। देर रात गले में पंखे पर साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर उस पर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने कमरे में झांककर देखा तो ऋषि का शव पंखे पर झूल रहा था। शव को पंखे पर झूलता देखकर परिजनों की चीख निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को पंखे से उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। सही जानकारी के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें