फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फांसी पर लटकर युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके की कांशीराम कॉलोनी में एक युवक ने फांसी पर लटककर जान दे दी। शहर के लाला का नगला निवासी जयप्रकाश का 27 साल का बेटा महेश सिलाई का काम करता था। उसकी मां व भाई कांशीराम कॉलोनी में रहते हैं। भाई किशन ने बताया कि महेश उनके पास मिलने आया था।
विज्ञापन

घर पर वह अकेला था। कमरे में फंदा लगाकर महेश ने आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी किशन को हुई तो उसके होश उड़ गए। युवक की मौत की जानकारी होने पर मौके पर भीड़ लग गई। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने घटना को लेकर अनभिज्ञता जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें