फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
सचिन का फाइल फोटो। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक की मौत, कोहराम
विज्ञापन

29 जनवरी को जंगली सूअर से टकराकर घायल हुए थे बाइक सवार दो युवक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ। सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव पीहुरा के पास कुंवरजीलाल इंटर कॉलेज के सामने 29 दिसंबर को सड़क हादसे में घायल हुए दो युवकों में एक की शुक्रवार को जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता की कुछ वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है।
गौरतलब है कस्बा के नई बस्ती निवासी 21 वर्षीय सचिन पुत्र रमेशचंद्र 29 दिसंबर की रात करीब साढ़े सात बजे सादाबाद से अपने दोस्त धर्मेंद्र पुत्र चेतन के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों की बाइक कुंवरजीलाल इंटर कॉलेज पीहुरा के सामने पहुंची तो सड़क पार कर रहा जंगली सूअर उनके सामने आ गया, जिससे उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर पड़ी। सूचना पर उनके परिजन उनको इलाज के लिए आगरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां धर्मेंद्र तो ठीक हो गया, जबकि सचिन की हालत में कोई सुधार नहीं होने पर परिजन उसे इलाज के लिए जयपुर ले गए, जहां तीन जनवरी की शाम को इलाज के दौरान उसकी मोत हो गई। शनिवार को राजस्थान पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। देर शाम को जयपुर से शव आते ही मोहल्ले में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें