फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में पांच नामजदों सहित 20 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट व तोड़फोड़ मामले में पांच नामजदों सहित 20 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कस्बा मुरसान के छोटा बाजार में शुक्रवार की सुबह की घटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कस्बा मुरसान के छोटा बाजार में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने पांच नामजदों सहित 17-20 अज्ञातों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
रामप्रसाद पुत्र बांकेलाल निवासी मुरसान ने पांच नामजदों सहित 17-20 के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 427, 323, 504 सहित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रामप्रसाद अपनी दुकान पर पूजा कर रहे थे। इस बीच सौरभ पुत्र सुरेशचंद्र, शैलेंद्र, हरेंद्र पुत्र राजन सिंह, सुरेश पुत्र रमेशचंद्र, मोनू उर्फ मुनेंद्र निवासी ऐहई मुरसान अपने साथ 17-20 लोगों को लाए और बंदूक, चाकू, लाठी-डंडों से प्रवेश पुत्री शिवकार मीनादेवी के साथ मारपीट शुरू कर दी और सारा सामान जबरदस्ती बाहर फेंक दिया। यहां पर काफी तोड़फोड़ किए जाने का आरोप है। एसएचओ सत्यप्रकाश ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें