शादी के बाद भी युवती के अश्लील फोटो दिखाकर बदनाम कर रहा युवक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के एक गांव का एक युवक अपने ही एक युवती का अश्लील फोटो दिखाकर उसे व उसके परिवार वालों को परेशान कर रहा है। अब इस मामले की शिकायत मुरसान कोतवाली में की गई है। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव का युवक इस युवती के अश्लील फोटो बनाकर उसे काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था।
युवती ने परेशान होकर यह बात जब अपने परिजनों को बताई तो वह लोग उस युवक के पास शिकायत करने पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि युवती के परिजन जब शिकायत करने के लिए उस युवक के पास पहुंचे तो वह उन लोगों से अभद्रता करने लग गया। जिसके चलते युवती के परिजनों ने कुछ दिन पहले मुरसान थाने में युवक की शिकायत कर दी थी। शिकायत होने के बाद युवक कुछ दिन के लिए शांत हो गया। उसी समय युवती की शादी परिवार वालों ने तय कर दी थी।
शादी होने की बात जैसे ही गांव के युवक को पता चली तो वह युवती की होने वाली ससुराल पहुंच गया। वहां पर उसने युवती के अश्लील फोटो दिखा दिए। जिसके कारण उसकी शादी टूट गई। जिसके चलते गांव में दोनों पक्षों के लोगों में काफी झगड़ा हुआ था। झगड़ा होने के बाद गांव के लोगों ने मामले को शांत कर दिया। मामला शांत होने के बाद युवती के परिजनों ने युवती की शादी कर दी। लेकिन युवक ने युवती के ससुराली जनों को अश्लील फोटो भेज दिये हैं। कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।