फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: महिला ने लगाया घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने लगाया घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग में की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से घर में घुस कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया जा रहा है। महिला का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर इतिश्री कर दी है।
महिला का आरोप है कि वह 22 दिसंबर की दोपहर को अपने घर में बर्तन साफ कर रही थी। उसी वक्त पड़ोसी घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। यहां पर शोर मचाने के बाद महिला के परिवार के लोग आ गए और उसे बचाने का प्रयास किया, जिसके बाद आरोपी के परिवार के लोग भी वहां आ गए और पीड़ित व उसके परिजनों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया। इसे लेकर महिला असंतुष्ट है। एसएचओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। महिला द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें