फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : योगी ने दंगा, एएमयू, कांवड़ यात्रा का जिक्र कर किया ध्रुवीकरण का प्रयास

विज्ञापन
हाथरस : हाथरस के बागला कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ व पास में खड़ी? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सादाबाद, हाथरस और सिकंदराराऊ की जनसभाओं में दंगा, कांवड़ यात्रा और एएमयू का जिक्र कर वोटों के ध्रुवीकरण का प्रयास किया। उन्होंने रामभक्तों पर चलीं गोलियों का जिक्र कर पुराने जख्म भी कुरेदे।
उल्लेखनीय है कि सभी राजनीतिक दल लगातार जातीय समीकरण के हिसाब से वोटों का गुणा-भाग लगा रहे हैं। ऐसे में भाजपा की कोशिश ध्रुवीकरण की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जिले में तीन जनसभाएं कीं। तीनों सभाओं में योगी ने पूर्व में हुए दंगे और कांवड़ यात्रा का जिक्र किया। सीएम ने सादाबाद की सभा में यह कहा कि जो लोग रामभक्तों पर गोली चलवाते थे, वह आज यह कह रहे हैं कि राम तो हमारे भी हैं। योगी ने अपने भाषण में दंगों का भी जिक्र किया और सपा के शासनकाल और उनके नेताओं को घेरा। साथ ही उन्होंने कांवड़ यात्रा का जिक्र भी अपने संबोधन में किया। संबोधन में बम-बम भोले भी योगी के मुंह से कई बार निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी ने कहा कि अब शानदार तरीके से कांवड़ यात्रा निकलती है। इस बार एक मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है और उसके पहले 20 फरवरी को यहां मतदान है। ऐसे में 20 फरवरी को भाजपा को वोट देकर फिर से कांवड़ यात्रा को यादगार बनाएं। योगी ने चुनावी सभाओं में एएमयू का जिक्र भी किया और कहा कि राजा महेंद्रप्रताप ने एएमयू के लिए जमीन दी, लेकिन वहां उनके नाम की शिलापट्टिका तक नहीं है। इस तरह योगी ने जिले की चुनावी सभाओं में वोटों के ध्रुवीकरण की कोशिश की। उनका पूरा प्रयास यही रहा कि जातीय समीकरण को तोड़कर यहां वोटों का ध्रुवीकरण हो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें