फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विद्यु्त आपूर्ति प्रभावित होने पर एक्सईएन ने लगाई अवर अभियंताओं को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ शहर में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस कारण लोगों को गर्मी में मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। लोगों की शिकायत को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को एक्सईएन शहर सुभाष चंद्रा ने एसडीओ व जेई के साथ कार्यालय में बैठक की। एक्सईएन ने अवर अभियंताओं को फटकार लगाते हुए साफ शब्दों में कहा कि बेहतर आपूर्ति के लिए क्षेत्र में पेट्रोलिंग करें। यदि किसी की ज्यादा शिकायत आती है तो संबधित जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शहर में आधा दर्जन से अधिक बिजलीघरों के जरिये 34 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। इस समय गर्मी बढ़ने के साथ बिजली उपकरण ओवरलोड हो रहे हैं। लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। इस कारण लोगों को सुबह, शाम व रात में कई कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। आए दिन अफसरों पर बिजली गुल होने की शिकायतें पहुंच रही हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को जेई एसडीओ के साथ एक्सईएन सुभाष चंद्रा ने कार्यालय में मीटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शहर के अवर अभियंताओं को एक्सईएन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि कही बिजली आपूर्ति प्रभावित की सूचना मिले तो तत्काल एक्शन लें। अवर अभियंता क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लाइनों की पेट्रोलिंग करें। आपूर्ति को सुचारु रखने के निर्देश दिए। यदि इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें