फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिना बिजली नहीं चल पा रही एक्सरे मशीन, मरीज परेशान

विज्ञापन
सीएचसी में एक्स-रे कराने के लिए प्रतीक्षा करते मरीज। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक्सरे मशीन बिजली के अभाव में नहीं चल पा रही है। बिजली न होने पर एक्सरे नहीं होते हैं। मरीज कई घंटे फर्श पर बैठकर बिजली आने का इंतजार करते हैं। बड़ा जेनरेटर है, लेकिन इसका प्रयोग एक्सरे मशीन चलाने के लिए नहीं किया जाता।
मंगलवार को सुबह 11 बजे सीएचसी परिसर में छह लोग एक्सरे कराने के इंतजार में फर्श पर बैठे थे। इन्हें बताया गया कि बिजली आने पर ही एक्सरे हो सकेंगे। मरीज विमला देवी निवासी मोहल्ला दमदमा, रुकमा पत्नी सुरेश निवासी गांव नारई, हिमांशु पुत्र चंद्रप्रकाश, गुड्डी देवी पत्नी शिवराज, रामबाबू पुत्र गोकुल प्रसाद निवासी गांव मुगलगढ़ी ने बताया कि उन्हें प्रतीक्षा करते हुए दो घंटे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनेश यादव से पूछा गया कि उनके यहां 15 केवीए का बड़ा जेनरेटर है तो फिर बिजली आने का इंतजार क्यों किया जा रहा है। जेनरेटर पर पूरी सीएचसी का भार है। एक्सरे मशीन भार नहीं उठा पाती है। जनहित में जेनरेटर से एक्सरे होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें