फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : संक्रमण के चलते बैंकों में कामकाज का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोराना संक्रमण से आमजन के साथ ही बैंक और सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज का ढर्रा गड़बड़ा रहा है। बैंकों में भीड़ न हो, इसके लिए समय में परिवर्तन किया गया है। अब बैंकों में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक उपभोक्ताओं का काम होगा। शाम को चार बजे बैंक बंद होंगे। यह व्यवस्था 15 मई तक जारी रहेगी, इसलिए लोग समय से बैंक पहुंचकर अपने कामकाज को निपटा लें।
उल्लेखनीय है कि जिले में करीब 100 बैंक हैं। इसके अलाव बैंकमित्र भी हैं। बड़ी संख्या में एटीएम भी हैं। बीते दिनों वित्तीय वर्ष के अंत के चलते बैंकों में चालान जमा करने का दबाव रहा। उसके बाद बैंक के अधिकारी व कर्मी संक्रमण की चपेट में आ गए। इन बातों को ध्यान में रखते हुए बैंकों के सेंट्रल ऑफिस से इनके कामकाज के समय में फेरबदल किया गया है। अब बैंकों में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लोग लेनदेन और अन्य काम कर सकते हैं। उसके बाद दो घंटे बैंक कर्मी सुबह से दोपहर तक काम का मिलान करेंगे। शाम चार बजे बैंक बंद होंगे। एलडीएम कार्तिक कुमार का कहना है कि सभी बैंकों में कामकाज के समय में बदलाव किया गया है। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आम लोगों के काम होंगे। शाम चार बजे बैंक बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें