फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : छत से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौला कुआं में छत पर काम करते वक्त महिला नीचे गिर गई। वह बुरी जख्मी हो गई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद यहां से उसे रेफर कर दिया गया।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौला कुंआ निवासी 45 वर्षीय इंद्रवती देवी पत्नी योगेंद्र सिंह अपने मकान की छत पर कुछ काम कर रहीं थीं। इस बीच वह अचानक से छत से नीचे गिर गई। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर गांव के लोगों की काफी भीड़ लग गई। लहूलुहान हालत में महिला को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उन्हें डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार दिया और ज्यादा हालत खराब होने पर महिला को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें