फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बस की चपेट में आकर महिला के पांव कुचले

विज्ञापन
हाथरस : बस के पहिये से घायल महिला। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा में राजमार्ग स्थित सेंट्रल बैंक के सामने रोडवेज बस से उतरते समय एक महिला का पांव फिसल गया। उसके दोनों पांव बस के पहिये की चपेट में आ गए। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको उपचार के लिए राहगीर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विमलेश पत्नी संतोष निवासी इंदिरा नगर अलीगढ़ अपनी बेटी के साथ रोडवेज बस से सासनी में अपने मायके आई थी। जैसे ही बस सासनी बस स्टैंड से आगे सेंट्रल बैंक के सामने रुकी तो विमलेश अपने बेटी सहित बस से नीचे उतरने लगी। तभी रोडवेज बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए बस को आगे बढ़ा दिया, जिससे विमलेश के दोनों पैर बस के पहिये के नीचे आकर बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर आसपास के दुकानदार एवं राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना देकर सरकारी एंबुलेंस को बुलाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें