फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: छत का छज्जा टूटने से महिला की गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
हाथरस: सादाबाद में छज्जा टूटकर गिरने से मृत महिला का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गढ़ उमराव में सोमवार की रात मकान की छत का छज्जा टूटने से नीचे गिरी महिला की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। देर रात तक करुण-क्रंदन से माहौल गमगीन रहा।
गांव गढ़ उमराव निवासी पूर्व फौजी अमर सिंह की पत्नी प्रेमवती देवी सोमवार की शाम करीब सात बजे अपने घर के पास लगे बेर के पेड़ से बेर तोड़ने के लिए छत पर चढ़ी थीं। वह छत के छज्जे पर पैर रखकर पेड़ से बेर तोड़ रहीं थीं तो इस दौरान अचानक ही छज्जे का पत्थर टूट गया और प्रेमवती छज्जे के पत्थर के साथ नीचे गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आईं। हादसे से परिजनों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन परिजन उन्हें उपचार के लिए आगरा ले गए, लेकिन रास्ते में प्रेमवती की मौत हो गई। चिकित्सकों ने भी प्रेेमवती को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक महिला के घर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। मंगलवार को भी घर पर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा। महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें