फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ऑक्सीजन का स्तर गिरने से महिला की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला पथवारी निवासी 55 वर्षीय महिला का ऑक्सीजन स्तर गिरने से हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें लेकर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, लेकिन वहां ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हुई तो महिला को उपचार के लिए हाथरस भेज दिया गया। यहां दो घंटे रहने के बाद भी महिला के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं हुई।
विज्ञापन

परिवार वाले महिला को लेकर अपने आवास पर आ गए। महिला के पुत्र गोपाल वार्ष्णेय ने बताया कि उनकी मां का ऑक्सीजन का स्तर गिर गया था। उनको न सासनी और न हाथरस, कहीं भी ऑक्सीजन नहीं मिल सकी। परेशान होकर घर पर ही मां का उपचार कराया जा रहा है। ऑक्सीजन की व्यवस्था निजी खर्चे पर घर पर कराई गई है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें