फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंगलसूत्र चुराते महिला को रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर एक महिला के गले से मंगलसूत्र चुराते एक महिला को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। हालांकि इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है और मामला निपट गया।
दरअसल, सासनी क्षेत्र के गांव विर्रा निवासी अंकित की पत्नी अनीता बस स्टैंड से अपने बच्चे के साथ अपने मामा के यहां जाने के लिए आगरा को जाने वाली बस में सवार हुई। इसी दौरान एक अन्य महिला भी बस में चढ़ गई और उसके गले से मंगलसूूत्र तोड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस रोडवेज बस स्टैंड पर ही खड़ी थी। इस महिला की करतूत को वहां कुछ लोगों ने देख लिया और खुद अनीता को भी अहसास हो गया। इस पर उसने शोर मचा दिया। इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पुलिस भी आ गई। हालांकि बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप के चलते मामला निपट गया और कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें