फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 1,399 बूथों की ईवीएम, वीवीपैट का हुआ दूसरा बंटवारा

विज्ञापन
हाथरस : राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक लेते चुनाव प्रेक्षक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के तहत तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1,399 मतदेय स्थलों के लिए प्रयोग में लाए जाने के लिए आरक्षित ईवीएम, वीवीपैट और कार्मिकों के दूसरे रेंडमाइजेशन (बंटवारे) की प्रक्रिया एनआईसी कक्ष में प्रेक्षक हाथरस शैला, प्रेक्षक सिकंदराराऊ शरत बी, प्रेक्षक सादाबाद बिजिन कृष्णा, डीएम रमेश रंजन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम के द्वितीय रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र हाथरस के 492, विधानसभा सादाबाद के 455, विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ के 452 मतदेय स्थलाें के लिए बैलेट यूनिट (बीयू), कंट्रोल यूनिट (सीयू) और वीवीपैट आवंटित की गई हैं। द्वितीय रेंडमाइजेशन से पूर्व प्रेक्षकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित कंट्रोल रूम, एमसीएमसी कमेटी द्वारा प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया और सोशल मीडिया पर चलने वाली खबरों के संबंध में की जा रही मॉनिटरिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें