न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डाक विभाग ने अब तक 23 हजार मतदाताओं के पास पहचान पत्र पहुंचाने का काम किया है। इस कार्य में दस पोस्टमैन लगे हुए हैं। हालांकि, गलत पत्ते की वजह से कई पहचान पत्र मतदाताओं तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इस बार विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथों पर बीएलओ की मदद से वोट बढ़ाने व घटाने का कार्य किया गया है। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने अपने वोट बढ़वाए हैं। वोट बढ़ने के साथ तहसीलों से मतदाता पहचान पत्र बनाकर डाकघर को भेज दिए हैं।
डाक विभाग ने दस पोस्टमैन की मदद से अब तक 23 हजार मतदाता पहचान पत्रों का वितरण कर दिया है। बाकी के कार्य को भी जल्द पूरा करने की कोशिश चल रही है। वहीं, गलत पत्ते के कारण काफी पहचान पत्र वापस भी लौट रहे हैं। संवाद