न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मोह में शुक्रवार की देर शाम थ्रेसर पर काम कर रहे युवक का हाथ कट गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। जंक्शन क्षेत्र के गांव मोह निवासी सोनू पुत्र कैलाश चंद्र शुक्रवार को प्रेशर पर काम करने गया था।
वह थ्रेशर पर काम कर ही रहा था कि इसी बीच उसका हाथ थ्रेशर में आ गया और कट गया। यह देख मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए और फिर सोनू को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। संवाद