फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बच्चों को स्कूल से निकाला तो ताऊ बीएसए दफ्तर पर धरने पर बैठे

विज्ञापन
हाथरस : बीएसए कार्यालय में धरने पर बैठे धर्मपाल। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक तरफ तो बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। दूसरी ओर कुछ शिक्षक मनमानी करते हुए बच्चों को स्कूल से भगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला विकास खंड मुरसान के संविलियन विद्यालय सुसावली में सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उसके छोटे भाई के दोनों बच्चों को स्कूल से निकालने का आरोप लगाया है। इसे लेकर यह व्यक्ति बीएसए दफ्तर परिसर में धरने पर बैठ गया। बच्चों का प्रवेश उसी स्कूल में कराने के आश्वासन के बाद ही वह वहां से उठा।
विकास खंड मुरसान के गांव सुसावली निवासी धर्मपाल शुक्रवार की दोपहर को बीएसए दफ्तर पहुंचे। वह दफ्तर परिसर में ही जमीन पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि संविलियन विद्यालय सुसावली में उनके छोटे भाई सत्यप्रकाश का बेटा नितिन कक्षा छह और बेटी नीलम कक्षा आठ में पढ़ते हैं। गर्मियों की छुट्टियों से पहले उनका बड़ा भाई मिड-डे-मील चखने के लिए स्कूल गया था। वहां एमडीएम की गुणवत्ता ठीक न होने की शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस बात से स्कूल की प्रधानाध्यापिका गुस्सा हो गईं और उनके छोटे भाई के बच्चों को स्कूल से निकाल दिया, जबकि इस पूरे मामले में बच्चों का कोई कसूर नहीं है। शुक्रवार को बीएसए दफ्तर पहुंचे धर्मपाल ने बीएसए को रोते हुए अपबीती सुनाई। इस मामले में बीएसए ने भी उनसे बात की और आश्वासन दिया कि बच्चे उसी स्कूल में पढ़ेंगे। इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें