फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: तीन दिन मंडी में खूब आया गेहूं, खरीद का ग्राफ बढ़ रहा आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गल्ला मंडी खुलने के बाद जमकर गेहूं की खरीद हुई है। तीन दिन में मंडी में आढ़तों पर करीब 400 क्विंटल गेहूं आया है। गेहूं खरीदी की अफसर लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इधर, गल्ला मंडी खुलने से किसानों ने राहत की सांस ली है ।
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के साथ गल्ला मंडी बंद हो गई थी। प्रशासन की अनुमति के बाद 15 अप्रैल से गल्ला मंडी खोली गई। गल्ला मंडी खुलने के साथ आढ़तियों के चेहरे पर रौनक लौट आई। तीन दिन में मंडी में करीब 400 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इस गेहूं को व्यापारियों की मदद से अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही आढ़त पर गेहूं खरीद की लगातार कर्मचारी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। खुली बोली के माध्यम से किसानों को सही मूल्य दिला रहे हैं। किसानों को कोई आने वाले समय में दिक्कत नहीं हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए है। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है तीन दिन में मंडी में करीब 400 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। गेहूं खरीद पर लगातार नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें