न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला बार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह शुक्रवार को हुआ। अधिकारियों व अधिवक्ताओं फूलों की बौछार की। गुलाल लगा कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष वीरेश कुमार श्रोती, सचिव हितेंन्द्र कुमार गूड्डू, प्रथम उपाध्यक्ष राधेलाल पचौरी के अलावा पदाधिकारियों में स्वराज सिंह, कपिलमोहन गौड़, यतेंद्र पाल, शेर सिंह बघेल आदि ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष त्रिलोकी शर्मा, यज्ञदत्त गौतम, जेपी गौतम, डब्बू, रवींद्र सिंह, चौ.वीरेन्द्र सिंह, देवेश दीक्षित, रामकुमार गुप्ता, दिगबंर सिंह, गोतेंद्र सिंह, भोल पंडित, गोविंद वशिष्ठ, मुकेश चतुर्वेदी, संजय दीक्षित एडवोकेट आदि थे।
लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शानदार होली के गीत गाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, विपिन शर्मा. दुष्यंत उपाध्याय, अरविंद पाठक, पूजा भाटिया, हेमा श्रवण वर्मा, धर्मेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद थे।