फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: हमें बीमारी से लड़ना है न की बीमार से

विज्ञापन
हाथरस: जिला अस्पताल में महिला की थर्मल स्क्रीनिंग करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड-19 यानि कोरोना वायरस को हराना है तो अपने मन को समझाना होगा न कि घबराना होगा । संक्रमण को दूर भगाने का एक ही मूलमंत्र है। जरूरी सावधानी बरतना । इसके बावजूद यदि कोई संक्रमण का शिकार हो जाता है तो वह कोई आत्मग्लानि न पाले। क्योंकि कोरोना पर विजय पाने वालों की दर बहुत अधिक है । इतना जरूर है कि घर-परिवार और आस पड़ोस से इस दौरान नजदीक से मिल नहीं सकते पर फोन और संदेशों के जरिये उनसे मिलने वाला प्यार व स्नेह संक्रमित के जल्दी स्वस्थ होने में एक तरह के टॉनिक का काम करता है।
सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी इस बारे में लगातार विभिन्न माध्यमों के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है । यही नहीं किसी को फोन मिलाने पर भी सबसे पहले यही संदेश सुनाई देता है। हमें बीमारी से लड़ना है न की बीमार से। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए पूरे समाज को कुछ जरूरी बिन्दुओं पर अपनी सोच और व्यवहार में बदलाव लाना बहुत ही जरूरी है।
विज्ञापन

कुछ जरूरी बातें: इलाज के प्रति समर्पित चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के साथ किसी भी तरह का बुरा बर्ताव न करें, मरीजों के प्रति कोई भेदभाव न करें, चुप्पी तोड़कर सेवा में लगे लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करें और मरीजों की हौसला अफजाई करें, मरीज के उपचार में किसी तरह की न करें, इन्हीं बिुंदुओं के पालन से हम शीघ्रता के साथ कोरोना को हरा सकेंगे ।
विज्ञापन

कोरोना से भयभीत होने की नहीं बल्कि सतर्क होने की आवश्यकता है, ताकि इसका संक्रमण किसी के भी द्वारा कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग जैसे बच्चे, बुजुर्ग व किसी भी बीमारी से जूझ रहे बीमारों तक न पहुंच पाए।
सुचिका सहाय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें