फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 16,285 नए मतदाताओं के घर पहुंचेगा मतदाता पहचान पत्र

विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद तहसील सभागार में नए मतदाताओं के इपिक कार्ड को लिफाफे में वोटर गाइड और शपथ पत्र के स - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नये मतदाताओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें मतदाता फोटो पहचान पत्र (इपिक) के लिए अफसरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इपिक के साथ ही मतदान से जुड़ी सभी जानकारी युक्त वोटर गाइड डाक के माध्यम से उनके पते पर भेजी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी की ओर से इपिक प्राप्त करने पर बधाई और निर्वाचक द्वारा ली जानी वाली शपथ का संदेश भी भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बृहस्पितवार को सादाबाद तहसील सभागार में इपिक को वोटर गाइड के साथ लिफाफे में बंद किए जाने का कार्य जारी रहा। जल्द ही यह डाक के जरिये मतदाताओं तक पहुंचेंगे। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगभग 16,285 नए मतदाताओं के नाम बढ़े हैं। इसमें युवाओं और महिलाओं की संख्या अधिक है। इन सभी को मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए नए मतदाताओं को उनके घर के पते पर डाक से इपिक भेजा जाएगा। साथ ही यह सभी वोटर 100 फीसदी आसानी से मतदान कर सकें, इसके लिए मतदान करने से संबंधित समस्त जानकारी के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई वोटर गाइड सुलभ कराई गई है।
विज्ञापन

आपका मत आपका अधिकार नाम से निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्राप्त करने पर जिला निर्वाचन अफसर की ओर से बधाई पत्र भी भेजा जा रहा है। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि नए मतदाताओं को उनके घर के पते पर इपिक भेजने के लिए तहसील व राजस्व कर्मियों की टीम को लगाया गया है। इपिक के साथ ही वोटर गाइड और जिला निर्वाचन अधिकारी का बधाई पत्र लिफाफे में भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

100 फीसदी मतदान के लिए लेनी है यह शपथ
सादाबाद। सभी नए वोटर सौ फीसदी मतदान करें। इसके लिए उन्हें मतदाता द्वारा ली जाने वाली शपथ का पत्र भी इपिक के साथ लिफाफे में भेजा जा रहा है। शपथ के अनुसार ‘हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें